Akanksha Dubey News Today: आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में भोजपुरी गायक समर सिंह गाजियाबाद से गिरफ्तार

0
247
Akanksha Dubey News Today
Akanksha Dubey News Today
Advertisement

Akanksha Dubey News Today: भोजपुरी गायक समर सिंह को पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। समर सिंह पर भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। बता दें कि अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के सारनाथ में एक होटल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी कलाई पर चोट के निशान बताए गए हैं और पेट में कुछ उजला गिला पदार्थ भी पाया गया है।

अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने इस मामले में भोजपुरी गायक समर सिंह पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। मधु दुबे ने पुलिस पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ठीक से काम नहीं कर रही है। मधु दुबे नहीं भोजपुरी गायक समर सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि समर सिंह ने बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। इसका वीडियो समर सिंह के पास है और वह इसलिए उसकी बेटी को ब्लैकमेल कर रहा था।

देखें- Bhojpuri Song Video: शिल्पी राज का कजरवा गाने ने इंटरनेट पर तोड़ा रिकॉर्ड, वीडियो वायरल

Advertisement

Akanksha Dubey News Today: 26 मार्च को आकांक्षा दुबे ने सारनाथ के होटल में आत्महत्या कर ली थी। उसके बाद आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने सारनाथ के एक थाने में 27 मार्च को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद लगातार पुलिस समर सिंह के गिरफ्तारी के लिए पूर्वांचल के जिलों में और बिहार तथा मुंबई में भी छापेमारी की थी। जिसके बाद गुरुवार रात को समर सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया।

समर सिंह के गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने शुक्रवार को गाजियाबाद के कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड के लिए पेश किया। अदालत से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद पुलिस समर सिंह को वाराणसी लेकर गई है। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में समर सिंह के साथ उसके दोस्त संजय सिंह को भी गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। हालांकि अभी तक संजय सिंह को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

Advertisement