Bhojpuri Song: Arvind Akela Kallu के नए गाने ने मचा दिया तहलका

0
230
Kallu Bhojpuri Song
Kallu Bhojpuri Song
Advertisement

Arvind Akela Kallu Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के राइजिंग स्टार के नाम से लोकप्रिय अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू का एक नया गाना एक बार फिर से यूट्यूब पर वायरल मचा रहा है। अरविंद अकेला कल्लू के इस गाने में ताबड़तोड़ डांस के साथ भरपूर रोमांस भी देखने को मिल रहा है। यह गाना (Arvind Akela Kallu Bhojpuri Song) लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने का टाइटल है ओढ़नी में दागी।

अरविंद अकेला कल्लू के इस नए भोजपुरी गाने में उनका साथ दे रही है चांदनी सिंह। बता दें कि चांदनी सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की बेहद ही खूबसूरत अभिनेत्री हैं। भोजपुरी गाना ओढ़नी में दागी डीआरएस म्यूजिक की ऑफिशल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में चांदनी सिंह के लटके झटके ने जान डाल दिया है।

गाने को अरविंद अकेला कल्लू और चांदनी सिंह पर फिल्माया गया है। चांदनी सिंह और कल्लू की जोड़ी को दर्शकों द्वारा इस गाने में काफी पसंद किया जा रहा है। चांदनी सिंह पर फिल्माए गए इस गाने में दिखाया गया है कि लड़का अपने चाहने वाली दीवानी को उनके पीले ड्रेस पर नजर आ रहे डिजाइन को दागी बोलकर उकसाने का काम कर रहा है।

Advertisement

इसके बाद दोनों के बीच नोकझोंक होती है। कल्लू और चांदनी सिंह के बीच गाने में इस नोकझोंक को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। भोजपुरी क्वीन चांदनी सिंह पर फिल्माया गया इस गाने के बोल प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं। इस गाने को संगीत दिया है प्रियांशु सिंह ने।

धनंजय सिंह ने क्या कहा

भोजपुरी सॉन्ग ओढ़नी में दागी को लेकर निर्माता धनंजय सिंह ने कहा कि डीआरएस म्यूजिक दर्शकों की हर डिमांड को पूरी करने की कोशिश करता है। इस गाने को भी दर्शकों के डिमांड पर रिलीज किया गया है। वहीं इस गाने को लेकर अरविंद अकेला कल्लू ने कहा कि यह गाना (Arvind Akela Kallu Bhojpuri Song) शादियों के सीजन में खूब बजने वाला है और यह मेरे दिल के काफी करीब है।

Advertisement