नीलम गिरी का गाना ‘दिलवा ले गईले राजा’ हुआ रिलीज, साड़ी में मचा दी गर्दा!

नीलम गिरी का गाना (Neelam Giri Song) दिलवा ले गईले राजा के बोल लिखे हैं प्यारे लाल यादव ने और संगीत आर्य शर्मा ने दिया है। बता दें कि नीलम गिरी जल्द ही दिनेश लाल यादव के भाई प्रवेश लाल यादव के साथ फिल्म इज्जत घर में नजर आएगीं।

0
4003
नीलम गिरी का गाना
नीलम गिरी का गाना
Advertisement

भोजपुरी अभिनेत्री नीलम गिरी का गाना (Neelam Giri Song) रिलीज हो गया है। नीलम गिरि ने अपने शानदार डांस मूव्स और एक्सप्रेशन से दर्शकों को भावविभोर कर दिया है। अभिनेत्री नीलम की कातिलाना अदाओं पर दर्शक लुट गए हैं। बता दें कि नीलम गिरी की एक्टिंग के दर्शक दीवाने होते हैं। उनका कोई भी गाना जब रिलीज होता है तो वह दर्शकों द्वारा खूब देखा जाता है।

नीलम गिरी का नया गाना (Neelam Giri Song) निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड पर रिलीज हुआ है। रिलीज होने के मात्र कुछ ही घंटों में इस वीडियो पर एक लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। गाने को अभी तक 10000 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो को निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड के भोजपुरी चैनल पर रिलीज किया गया है।

नीलम गिरी का गाना (Neelam Giri Song) दिलवा ले गइले राजा को गाया है शिल्पी राज ने। नीलम गिरि ने इसका पोस्टर बकायदा एक दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया था। पोस्ट में नीलम गिरी ने लिखा था – दिलवा ले गइले राजा। उसके बाद नीलम गिरी के इस पोस्ट पर दर्शक भर-भर कर कमेंट करने लगे।

Advertisement

बता दें कि नीलम गिरी देखने में काफी खूबसूरत हैं। साड़ी में उनके सुंदरता और भी निखर कर सामने आती है। नए गाने में नीलम गिरी नेम मैचिंग ज्वैलरी और परफेक्ट मेकअप के साथ लाल रंग की साड़ी पहनकर दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है।

नीलम गिरी का गाना (Neelam Giri Song) दिलवा ले गईले राजा के बोल लिखे हैं प्यारे लाल यादव ने और संगीत आर्य शर्मा ने दिया है। बता दें कि नीलम गिरी जल्द ही दिनेश लाल यादव के भाई प्रवेश लाल यादव के साथ फिल्म इज्जत घर में नजर आएगीं। इस फिल्म को मंजूर ठाकुर द्वारा निर्देशित किया गया है।

इस फिल्म में दिनेश लाल यादव, नीलम गिरी, संजय पांडे, अमित शुक्ला, प्रवेश लाल यादव, और संतोष पहलवान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि इस फिल्म के रिलीज डेट का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। बता दें कि कभी टिकटॉक स्टार रही नीलम गिरी भोजपुरी की पहली अभिनेत्री हैं, जिन्होंने टिकटॉक वीडियो बनाकर भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है।

Advertisement