आम्रपाली दुबे के पति का नाम क्या है? कब हुई थी आम्रपाली की शादी

भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय और चर्चित अभिनेत्री हैं। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता है। आम्रपाली दुबे की शादी को लेकर उनके चाहने वाले जानना चाहते हैं।

0
37371
आम्रपाली दुबे के पति का नाम
आम्रपाली दुबे के पति का नाम क्या है?

भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे (Bhojpuri Actress Amrapali Dubey) भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की सबसे लोकप्रिय और चर्चित अभिनेत्री हैं। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता है। आम्रपाली दुबे की शादी (Amrapali Dubey ki Shadi) को लेकर उनके चाहने वाले जानना चाहते हैं। भोजपुरी दर्शक आम्रपाली दुबे के पति (Amrapali Dubey Husband) के बारे में ज्यादा जानकारी सर्च करते रहते हैं।

कई मौकों पर ऐसी खबरें आ चुकी है कि आम्रपाली दुबे की शादी (Amrapali Dubey Marriage) दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ (Dinesh Lal Yadav) के साथ हो चुकी है। हालांकि इस प्रकार की सभी खबरें महज एक अफवाह साबित हुई है। अपनी शादी को लेकर अमरपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने खुद कई बार इंटरव्यू में जवाब दिया है। आइए जानते हैं कि आम्रपाली दुबे के पति का नाम क्या है और कब आम्रपाली दुबे की शादी हुई है?

Amrapali Dubey Husband Name : आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ के साथ ज्यादातर फिल्में की हैं। भोजपुरी सिनेमा में निरहुआ और आम्रपाली की इतनी सारी फिल्में मौजूद हैं जिसमें दोनों ने पति-पत्नी का रोल किया है। इस कारण दर्शकों को लगता है कि दिनेश लाल यादव आम्रपाली दुबे के पति हैं। लेकिन बता दें कि आम्रपाली दुबे की अभी शादी नहीं हुई है। खुद आम्रपाली दुबे ने कहा है कि जब भी वह शादी करेगी तो सबको बताकर करेंगी।

यह भी पढ़ें- मोनालिसा के पति का क्या नाम है? जानिए कितनी है मोनालिसा की उम्र

यह भी पढ़ें- Trishakar Madhu Bhojpuri News: त्रिशाकर मधु बोल्ड फोटो

यह भी पढ़ें- अक्षरा सिंह के पति कौन है? जानिए अक्षरा की शादी हुई है या नहीं

आम्रपाली दुबे की शादी
आम्रपाली दुबे की शादी

दिनेश लाल यादव आम्रपाली दुबे ने खुद खुलासा किया है कि दोनों सिर्फ फिल्मों में काम करते हैं। दोनों एक दूसरे के बहुत ही अच्छे दोस्त हैं और हमेशा साथ रहते हैं। आम्रपाली दुबे निरहुआ की फैमिली से बहुत अधिक नजदीकी तौर पर जुड़ी हुई है। इस कारण से कई मौकों पर आम्रपाली दुबे को दिनेश लाल यादव के साथ देखा गया है। बता दें कि दिनेश लाल यादव की शादी हो चुकी है और उनकी पत्नी का नाम मनसा देवी है।

दिनेश लाल यादव की पत्नी मीडिया में बहुत ही कम दिखाई पड़ती हैं। इसलिए दिनेश लाल यादव की पत्नी के बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है और लोग निरहुआ को ही अम्रपाली दुबे के पति मानते हैं। हाल ही में नेपाल में हुई एक शूटिंग में भी अमरपाली दुबे और दिनेश लाल यादव ने पति-पत्नी का रोल किया था। यह एक फिल्म की शूटिंग थी जिसमें नेपाली वेशभूषा में दोनों नजर आ रहे थे। इसमें दिनेश लाल यादव दूल्हे के रूप में और आम्रपाली दुबे दुल्हन के रूप में दिखाई दे रही थी।

यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भी आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव की शादी के चर्चे होने लगे थे। कई लोगों ने इसे असली शादी बता दिया था हालांकि बाद में पता चला कि यह फिल्म की शूटिंग का हिस्सा है। इस फिल्म की शूटिंग नेपाल में हो रही थी और फिल्म में निरहुआ और अम्रपाली ने पति पत्नी का किरदार निभाया है। इस कारण से फिल्म की डिमांड को देखते हुए दोनों को नेपाली रीति रिवाज से शादी करते हुए दिखाया गया था।