महिमा सिंह के बोल्ड अंदाज देख फैंस हुए दीवाने, हो रहा है खूब वायरल

भोजपुरी अभिनेत्री महिमा सिंह (Bhojpuri Actress Mahima Singh) का बोल्ड अंदाज इन दिनों लोगों को खूब दीवाना बना रहा है। महिमा सिंह का एक गाना इन दिनों वायरल हो रहा है।

0
536
महिमा सिंह का गाना
महिमा सिंह का गाना
Advertisement

भोजपुरी अभिनेत्री महिमा सिंह (Bhojpuri Actress Mahima Singh) का बोल्ड अंदाज इन दिनों लोगों को खूब दीवाना बना रहा है। महिमा सिंह का एक गाना इन दिनों वायरल हो रहा है। इस गाने को आवाज भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज (Singer Shilpi Raj) ने दी है। बता दें कि शिल्पी राज का कोई भी गाना (Shilpi Raj Song) जब आता है तो वह वायरल जरूर होता है। शिल्पी की लोकप्रियता बहुत अधिक है।

महिमा सिंह और शिल्पी राज के गानों का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इन दिनों शिल्पी राज का नया गाना ‘ घूंघटा उठाईब न पिया’ रिलीज हुआ है। गाने के प्रति लोगों के अंदर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। इस गाने में महिमा सिंह के साथ अभिनेता और सिंगर राकेश मिश्रा नजर आ रहे हैं।

बता दें कि राकेश मिश्रा (Rakesh Mishra) और महिमा सिंह की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। इस कारण यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया और लगातार वायरल हो रहा है। शिल्पी राज और महिमा सिंह का यह गाना सारेगामा हम भोजपुरी (Saregama Hum Bhojpuri) के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

Advertisement

इस गाने में शिल्पी राज के आवाज का जादू चलने के साथ-साथ महिमा सिंह की एक्टिंग का जलवा भी खूब देखने को मिल रहा है। लोगों को महिमा सिंह की कातिलाना अदाएं काफी पसंद आ रही है। साड़ी में महिमा सिंह का हॉट अवतार लोगों को अपना दीवाना बना रहा है। बता दें कि महिमा सिंह ने भोजपुरी के कई हिट एल्बम में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है।

महिमा सिंह और राकेश मिश्रा अभिनीत यह गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है और इस गाने को अब तक चार लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यूट्यूब चैनल पर गाने को उन 10,000 से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। यह भी पढ़ें- Bhojpuri Song Video: शिल्पी राज का कजरवा गाने ने इंटरनेट पर तोड़ा रिकॉर्ड, वीडियो वायरल

Advertisement