1. Ravi Kishan

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में जन्मे रवि किशन भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार हैं। उनकी पहली भोजपुरी फिल्म थी साईयां हमार।

रवि किशन ने अपने फिल्मी करियर में 5 भोजपुरी फिल्म अवार्ड अपने नाम किया है। इसके अलावा रवि किशन ने अन्य भाषाओं में भी फिल्में की है।

रवि किशन को मोस्ट पॉपुलर एक्टर अवार्ड ETV Bhojpuri Cinema Samman से नवाजा जा चुका है। 

2. Manoj Tiwari

मनोज तिवारी का जन्म बिहार के कैमूर जिले में हुआ। उनकी पहली भोजपुरी फिल्म ससुरा बड़ा पैसा वाला था।

बीबीसी के अनुसार, ससुरा बड़ा फैसा वाला फिल्म को बनाने में 65000 डॉलर का खर्चा आया था। 

ससुरा बड़ा पैसा वाला फिल्म से 3 मिलियन की कमाई  हुई। भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए यह एक टर्निंग प्वाइंट था। 

मनोज तिवारी को आधुनिक भोजपुरी सिनेमा का जनक माना जाता है। कहा जाता है कि उनकी वजह से ही भोजपुरी सिनेमा का फिर से उदय संभव हो सका है।

3. Dinesh Lal Yadav

दिनेश लाल यादव का जन्म उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गांव टड़वा में हुआ। उन्हें बचपन से गाने का शौक था।

दिनेश लाल यादव ने एक सिंगर के तौर पर भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा। हालांकि बाद में वे एक एक्टर के तौर लोकप्रिय हुए। 

दिनेश लाल यादव भोजपुरी के सबसे सफल अभिनेता हैं। आम्रपाली दुबे के साथ उनकी जोड़ा सफल और हिट रही है।

भोजपुरी के पावर स्टार के नाम से मशहूर पवन सिंह का जन्म बिहार के आरा जिले में हुआ। 

पवन सिंह की जोड़ी मोनालिसा, अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे के साथ हिट रही है। अक्षरा सिंह पवन सिंह की जोड़ी को दर्शकों को भरपूर प्यार मिला।

पवन सिंह को पूरी दुनिया में लॉलीपॉप सिंगर के नाम से जाना जाता है। यह गाना पूरी दुनिया में आज भी सुना जाता है।

5. Khesari Lal Yadav

खेसारी लाल यादव का जन्म बिहार के सिवान जिले में हुआ। उनका रियल नाम शत्रुघ्न यादव है। 

खेसारी लाल यादव की शादी हो चुकी है। उनकी पत्नी का नाम चंदा देवी है। वे अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते हैं।

खेसारी लाल यादव एक फोक सिंगर हैं। इसके साथ-साथ खेसारी भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। काजल राघवानी के साथ उनकी जोड़ी सुपरहिट है।