खेसारी लाल यादव की पत्नी कौन है? जानें कब हुई थी खेसारी की शादी

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव एक जाना पहचाना नाम है और वह एक सुपरस्टार है। खेसारी लाल यादव की पत्नी के बारे में बहुत कम लोगों को पता है। बहुत लोग जानना चाहते हैं कि क्या काजल राघवानी खेसारी लाल यादव की पत्नी हैं।

0
2471
खेसारी लाल यादव पत्नी का नाम
खेसारी लाल यादव की पत्नी

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव को कौन नहीं जानता है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव एक जाना पहचाना नाम है और वह एक सुपरस्टार है। खेसारी लाल यादव की पत्नी के बारे में बहुत कम लोगों को पता है। बहुत लोग जानना चाहते हैं कि क्या काजल राघवानी खेसारी लाल यादव की पत्नी हैं। खेसारी लाल यादव की शादी कब हुई थी? ऐसे ही सारे सवालों का जवाब आप को मिलेगा।

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी भोजपुरी फिल्मों में एक साथ काम करते हैं। दोनों ने अब तक कई फिल्में एक साथ की है। भोजपुरी फिल्म मेहंदी लगा के रखना भोजपुरी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में भी खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म इतनी हिट हुई कि उसके बाद खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री की सफलतम जोड़ियों में से एक मानी जाने लगी।

यह भी पढ़ें- मोनालिसा के पति का क्या नाम है? जानिए कितनी है मोनालिसा की उम्र

लगातार कई भोजपुरी फिल्मों में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी एक साथ नजर आने लगे। ज्यादातर फिल्मों में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी हस्बैंड-वाइफ के किरदार में या फिर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के किरदार में नजर आने लगे। इससे भोजपुरी दर्शकों के अंदर यह भ्रम पैदा हो गया कि काजल राघवानी की शादी खेसारी लाल यादव के साथ हुई है। दोनों हस्बैंड और वाइफ हैं। लेकिन बता दें कि खेसारी लाल यादव की शादी हो चुकी है। खेसारी लाल यादव की पत्नी का नाम चंदा देवी है।

खेसारी लाल यादव की पत्नी
खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी

भोजपुरी स्टार Khesari Lal Yadav अपनी Wife चंदा देवी के साथ दिल्ली के ओखला में भी रह चुके हैं। खेसारी लाल यादव ने खुद इस बात का खुलासा किया कि दिल्ली के ओखला में उन्होंने अपनी पत्नी के साथ लिट्टी चोखा बेचने का काम भी किया है। हालांकि उनको गाना गाने का काफी शौक था और लिट्टी चोखा बेचने के बाद जो पैसे बचते थे, उस एक-एक पैसे को जमा करके उन्होंने अपना एल्बम निकाला। इस प्रकार भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के फिल्मी जर्नी शुरू हुई।

खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े स्टार हैं। उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री के कई बड़े स्टारों के साथ स्टेट साझा किया है। भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह, भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ फिल्में की हैं। आज खेसारी लाल यादव भोजपुरी के सुपरस्टार हैं और उनकी फिल्में रिलीज होते ही हिट हो जाती हैं। फिल्मों के अलावा खेसारी लाल यादव अक्सर नए-नए एल्बम में नजर आते रहते हैं।

यह भी पढ़ें- अक्षरा सिंह के पति कौन है? जानिए अक्षरा की शादी हुई है या नहीं