Bhojpuri Actor Pawan Singh Wife Name: पवन सिंह की पत्नी कौन है?

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी के बारे में लगभग लोगों को पता है। ज्योति सिंह पवन सिंह की पत्नी हैं। लेकिन बता दें कि ज्योति सिंह पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं। पवन सिंह की पहली पत्नी का नाम नीलम सिंह था।

0
1559
पवन सिंह की पत्नी
पवन सिंह की पत्नी कौन है?

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी (Bhojpuri Actor Pawan Singh Wife) के बारे में लगभग लोगों को पता है। ज्योति सिंह (Jyoti Singh) पवन सिंह की पत्नी हैं। लेकिन बता दें कि ज्योति सिंह पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं। पवन सिंह की पहली पत्नी का नाम (Pawan Singh First Wife Name) नीलम सिंह था। उन्होंने मुंबई स्थित अपने आवास पर आत्महत्या कर ली थी। अपनी पहली वाइफ की मौत के बाद पवन सिंह काफी गुमसुम रहने लगे थे। कई महीनों तक पवन सिंह ने मीडिया से बात तक नहीं की थी।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) में पवन सिंह ने बड़ी मेहनत और लगन से अपना मुकाम बनाया। पवन सिंह की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री में पहले एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisha) के साथ चर्चित हुआ था। बाद में पहली पत्नी की मौत की वजह मोनालिसा और पवन के अफेयर को बताया गया। इस वजह से पवन सिंह काफी विवादों में भी रहे थे। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई थी। अपनी पहली वाइफ की मौत के लंबे अर्से बाद उन्होंने ज्योति सिंह से दूसरा विवाह किया।

यह भी पढ़ें- भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी को पसंद है ऐसा लड़का, उन्हें ऐसा पति चाहिए

भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह ने अबतक कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। वो एक अभिनेता होने के साथ-साथ एक अच्छे गायक भी हैं। पवन सिंह को लॉलीपॉप सिंगर के नाम से भी जाना जाता है। पवन सिंह का एक गाना लॉलीपॉप लागेलू विश्व प्रसिद्ध है। इस गाने को विदेश में भी सुना जाता है। यह गाना इतना लोकप्रिय हुआ है कि इसे आज भी शादी-विवाह और अन्य कार्यक्रमों में जरूर सुना जाता है। इस गाने से पवन सिंह को पहचाना जाता है।

बता दें कि पवन सिंह की जन्म बिहार के आरा जिले में हुआ है। 5 जनवरी 1986 को जन्मे पवन सिंह उत्तर प्रदेश की रहने वाली ज्योति सिंह से दूसरा विवाह किया। ज्योति सिंह से पवन सिंह का विवाह 2018 में हुआ था। ज्योति सिंह उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रहने वाली हैं। उनके पिता रामबाबू सिंह बलिया के दबंग लोगों में गिने जाते हैं।

पवन सिंह की दूसरी वाइफ ज्योति सिंह अपनी सभी तीन बहनों में सबसे छोटी बहन हैं। अब खबर है कि पवन सिंह अपनी घरवाली ज्योति सिंह से तलाक लेने वाले हैं। दोनों ने आरा कोर्ट में तलाक को लेकर अर्जी भी दायर की है। इस खबर के आने के बाद फिर से पवन सिंह विवादों में आ गए थे। बताया जा रहा है कि पवन सिंह पर उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें- काजल राघवानी के पति का क्या नाम है? काजल राघवानी की शादी कब हुई?