आम्रपाली दुबे के पति का नाम क्या है? कब हुई थी आम्रपाली की शादी

भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय और चर्चित अभिनेत्री हैं। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता है। आम्रपाली दुबे की शादी को लेकर उनके चाहने वाले जानना चाहते हैं।

0
39649
आम्रपाली दुबे के पति का नाम
आम्रपाली दुबे के पति का नाम क्या है?
Advertisement

भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे (Bhojpuri Actress Amrapali Dubey) भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की सबसे चर्चित और लोकप्रिय हस्तियों में से एक हैं। उन्होंने अपने शानदार अभिनय से भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में दर्शकों का दिल जीता है। आम्रपाली दुबे की शादी (Amrapali Dubey ki Shadi) को लेकर उनके चाहने वाले हमेशा जानना चाहते हैं। भोजपुरी दर्शक आम्रपाली दुबे के पति (Amrapali Dubey Husband) के बारे में ज्यादा जानकारी सर्च करते रहते हैं।

कई बार ऐसी अफवाहें सामने आई हैं कि आम्रपाली दुबे की शादी दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ (Dinesh Lal Yadav) के साथ हो चुकी है। हालांकि ये सभी खबरें महज अफवाह साबित हुई हैं। आम्रपाली दुबे ने इस विषय पर कई बार इंटरव्यू में खुद बताया है कि उनकी शादी कब होगी? आइए जानते हैं कि Amrapali Dubey के पति का नाम क्या है और आखिर कब उनकी शादी होगी?

Amrapali Dubey Husband Name: आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ के साथ अनेक सफल फिल्में की हैं। इन फिल्मों में दोनों ने पति-पत्नी का किरदार निभाया है। इसी वजह से दर्शकों को लगता है कि दिनेश लाल यादव आम्रपाली दुबे के पति हैं। लेकिन आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे की शादी अभी नहीं हुई है। खुद आम्रपाली ने कहा है कि जब भी वह शादी करेंगी तो सभी को इसके बारे में जानकारी देंगी।

Advertisement
आम्रपाली दुबे की शादी
आम्रपाली दुबे की शादी

दिनेश लाल यादव आम्रपाली दुबे ने खुद खुलासा किया है कि दोनों सिर्फ फिल्मों में काम करते हैं। दोनों एक दूसरे के बहुत ही अच्छे दोस्त हैं और हमेशा साथ रहते हैं। आम्रपाली दुबे निरहुआ की फैमिली से बहुत अधिक नजदीकी तौर पर जुड़ी हुई है। इस कारण से कई मौकों पर आम्रपाली दुबे को दिनेश लाल यादव के साथ देखा गया है। बता दें कि दिनेश लाल यादव की शादी हो चुकी है और उनकी पत्नी का नाम मनसा देवी है।

दिनेश लाल यादव की पत्नी मीडिया में बहुत ही कम दिखाई पड़ती हैं। इसलिए दिनेश लाल यादव की पत्नी के बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है और लोग निरहुआ को ही अम्रपाली दुबे के पति मानते हैं। हाल ही में नेपाल में हुई एक शूटिंग में भी अमरपाली दुबे और दिनेश लाल यादव ने पति-पत्नी का रोल किया था। यह एक फिल्म की शूटिंग थी जिसमें नेपाली वेशभूषा में दोनों नजर आ रहे थे। इसमें दिनेश लाल यादव दूल्हे के रूप में और आम्रपाली दुबे दुल्हन के रूप में दिखाई दे रही थी।

यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भी आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव की शादी के चर्चे होने लगे थे। कई लोगों ने इसे असली शादी बता दिया था हालांकि बाद में पता चला कि यह फिल्म की शूटिंग का हिस्सा है। इस फिल्म की शूटिंग नेपाल में हो रही थी और फिल्म में निरहुआ और अम्रपाली ने पति पत्नी का किरदार निभाया है। इस कारण से फिल्म की डिमांड को देखते हुए दोनों को नेपाली रीति रिवाज से शादी करते हुए दिखाया गया था।

Advertisement