Monalisa Husband Name – मोनालिसा के पति का क्या नाम है?

मोनालिसा के हस्बैंड के बारे में हर कोई जानना चाहता है। मोनालिसा के पति कौन है, इस बारे में भोजपुरी फिल्म को पसंद करने वाले लोगों को भी नहीं पता है। बहुत कम लोगों को पता है कि मोनालिसा शादीशुदा हैं।

0
2570
मोनालिसा के पति
मोनालिसा के पति का नाम क्या है?

Monalisa Husband Name – भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा को लेकर अक्सर कई तरह की बातें होती रहती है। भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ मोनालिसा की जोड़ी एक समय में काफी हिट जोड़ी मानी जाती थी। बिग बॉस में आने के बाद मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। मोनालिसा के हस्बैंड के बारे में हर कोई जानना चाहता है। मोनालिसा के पति कौन है, इस बारे में भोजपुरी फिल्म को पसंद करने वाले लोगों को भी नहीं पता है। बहुत कम लोगों को पता है कि मोनालिसा शादीशुदा हैं।

कई भाषाओं में कर चुकी हैं काम

बता दें कि मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्मों के अलावा बंगाली, तमिल, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। मोनालिसा एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक अच्छी डांसर भी है। उन्होंने कई फिल्मों में आइटम सॉन्ग भी किया है। मोनालिसा के हॉटनेस का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक समय में पवन सिंह के साथ मनालिसा की जोड़ी भोजपुरी दर्शकों द्वारा काफी पसंद की जाती थी। हालांकि बिग बॉस में जाने के बाद मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली और अब वह हिंदी टीवी सीरियल में नजर आती हैं।

मोनालिसा की शादी किससे हुई है?

मोनालिसा की शादी में एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत के साथ हुई है। दोनों ने रियलिटी शो बिग बॉस करने के दौरान शादी कर ली थी। बिग बॉस के घर में ही दोनों एक दूसरे के करीब आए थे और फिर दोनों शादी के बंधन में बंध गए। मोनालिसा की शादी विक्रांत सिंह राजपूत के साथ वर्ष 2017 के जनवरी महीने में हुई थी। तबसे लेकर आज तक दोनों साथ हैं और फेवरेट कपल में गिने जाते हैं। मोनालिसा के पति का नाम विक्रांत सिंह राजपूत है। वर्तमान में मोनालिसा की उम्र 40 साल है। मोनालिसा का जन्म 21 नवंबर 1982 को हुआ था।

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के साथ मोनालिसा की जोड़ी इस कदर हिट थी कि पवन सिंह के साथ किसी अन्य अभिनेत्री को दर्शक देखना पसंद नहीं करते थे। हालांकि बाद में पवन सिंह की जोड़ी भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ बनी और यह जोड़ी भी लंबे समय तक चली। मोनालिसा के साथ पवन सिंह के विवाद के बाद अक्षरा सिंह के साथ उनकी जोड़ी बनी थी। हालांकि बाद में अक्षरा सिंह के साथ भी पवन सिंह का विवाद हो गया और अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जोड़ी भी अलग हो गई।

यह भी पढ़ें- निरहुआ की पत्नी कौन है? अम्रपाली दुबे से निरहुआ का क्या रिश्ता है?