Kajal Raghwani ka Photo : भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी का फोटो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। काजल रघवानी भोजपुरी की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। काजल रघवानी अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर काजल राघवानी का कई फोटो (Kajal Raghwani ka Photo) वायरल हो चुके हैं।

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी के गानों के साथ-साथ लोग उनकी तस्वीरों के दीवाने हैं। बता देंगे भोजपुरी दिलों की धड़कन बन चुकी काजल राघवानी की अभी तक शादी नहीं हुई है। खेसारी लाल यादव को लेकर कई लोगों को इस बात का भ्रम है कि खेसारी लाल काजल राघवानी के पति हैं।

हालांकि बता दें कि काजल राघवानी की शादी अभी तक नहीं हुई है जबकि खेसारी लाल यादव पहले से शादीशुदा है और उनकी पत्नी का नाम चंदा देवी है। इसके अलावा खेसारी लाल यादव को दो बच्चे भी हैं। खेसारी लाल यादव के बेटे का नाम युवराज यादव और बेटी का नाम प्रीति यादव है।

हालांकि खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी अब टूट चुकी है लेकिन उनके द्वारा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में जिन जिन फिल्मों को किया गया है, उसे आज भी दर्शक देखना पसंद करते हैं। काजल राघवानी ने 2011 में फिल्म सगुना से भोजपुरी इंडस्ट्री में एंट्री की थी। उन्होंने अब तक भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में 33 फिल्में की है। इनमें से 17 में खेसारी लाल यादव उनके साथ बतौर हीरो रहे हैं।

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री हैं और वह सबसे ज्यादा कमाने वाली भी अभिनेत्री हैं। उन्होंने मात्र 11 साल की उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया था। काजल की मां के अनुसार, काजल राघवानी का भोजपुरी फिल्मों में आना संयोग से हुआ।

काजल रघवानी मूल रूप से गुजरात की रहने वाली हैं। उनके घर में दो बहनों और एक भाई है। लेकिन काजल राघवानी का जन्म बिहार के तेघरा, बेगूसराय में हुआ। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त की, ऐसा बहुत सी वेबसाइटों में दावा किया गया है। काजल रघवानी को फिल्म सगुना में अजय ओझा ने लांच किया।

काजल राघवानी की जोड़ी खेसारी लाल यादव के साथ दर्शकों को बहुत पसंद है। दोनों के द्वारा अब तक किए गए सभी फिल्में लगभग हिट हुई हैं। इसके अलावा अभिनेत्री ने पवन सिंह और दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ भी काम किया है।

साल 2022 के मुताबिक काजल राघवानी की उम्र 32 साल हो चुकी है। उन्होंने मात्र एक 11 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था और तबसे लगातार भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में आने के बाद काजल राघवानी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।