Bhojpuri Song: खेसारी लाल का वीडियो इस एक्ट्रेस के साथ हुआ वायरल

खेसारी लाल का वीडियो सॉन्ग इन दिनों खूब चर्चित हो रहा है। भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव इन दिनों कई भोजपुरी एल्बम में नजर आ रहे हैं।

0
286
खेसारी लाल का वीडियो
खेसारी लाल का वीडियो

खेसारी लाल का वीडियो सॉन्ग इन दिनों खूब चर्चित हो रहा है। भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव इन दिनों कई भोजपुरी एल्बम में नजर आ रहे हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के इस सुपरस्टार को हर कोई देखना पसंद करता है। इन दिनों खेसारी लाल यादव बैक टू बैक हिट फिल्में भी दे रहे हैं। फिल्मों के साथ-साथ उनके गाने भी जबरदस्त हिट हो रहे हैं।

खेसारी लाल यादव का जो भी गाने रिलीज होता है, वह रिलीज होते ही धूम मचाने लगता है। सोशल मीडिया पर खेसारी लाल यादव की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। हाल ही में खेसारी लाल यादव का नया गाना बारिश रिलीज किया गया है। यह गाना रिलीज होते ही लोगों की पहली पसंद बन गई है।

खेसारी लाल यादव के इस वीडियो को लाखों की संख्या में लोगों द्वारा देखा जा रहा है। खेसारी लाल यादव का यह वीडियो वायरल तो जरूर हो रहा है लेकिन इसके साथ-साथ इस हीरोइन के साथ खेसारी लाल यादव की जोड़ी को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

इन दिनों जो गाना वायरल हो रहा है, उस गाने का बोल ‘500 सौ में का का करबु’ (500 Sau Mein Ka Ka Karbu) है। इस वीडियो को एसआरके म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस हनी बी की जोड़ी नजर आ रही है। खेसारी लाल के इस वीडियो में दोनों ने जबरदस्त डांस किया है।

बता दे कि हनी बी काफी लंबे समय से भोजपुरी फिल्मों में एक गायिका के रूप में काम कर रही हैं। अब उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रखा है। खेसारी लाल यादव के के इस वीडियो गाने को खुद खेसारी लाल यादव और हनी बी ने गाया है। इस वीडियो गाने में दोनों ने अपनी आवाज भी दी है और अपना अभिनय भी किया है।

बता दें कि भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव का यह गाना उनकी फिल्म डोली सजा के रखना का है। इस फिल्म को दुर्गा पूजा के अवसर पर रिलीज किया गया था। भोजपुरी दर्शकों द्वारा इस फिल्म को काफी पसंद किया गया। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ आम्रपाली दुबे, रक्षा गुप्ता, साहेब लालधारी, अखिलेश कुमार, सामर्थ चतुर्वेदी, अयाज खान, रीना रानी, विद्या सिंह, संतोष पहलवान इत्यादि कलाकार मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं।