भोजपुरी इंडस्ट्री की वो हीरोइनें जिनके अफेयर के किस्से हुए मशहूर, एक के नाम पर आपको यकीन नहीं होगा

भोजपुरी इंडस्ट्री के कई हीरोइन बॉलीवुड एक्ट्रेस को लोकप्रियता के मामले में टक्कर देती हैं। भोजपुरी सिनेमा की कई ऐसी हीरोइन हैं, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फैन फॉलोइंग है। इस लिस्ट में आम्रपाली दुबे से लेकर काजल राघवानी तक का नाम शामिल है।

0
438
भोजपुरी एक्ट्रेस का अफेयर
भोजपुरी एक्ट्रेस का अफेयर के चर्चे

आज भोजपुरी सिनेमा बॉलीवुड से पीछे नहीं है। भोजपुरी इंडस्ट्री की कई हीरोइन बॉलीवुड एक्ट्रेस को लोकप्रियता के मामले में टक्कर देती हैं। भोजपुरी सिनेमा की कई ऐसी हीरोइन हैं, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फैन फॉलोइंग है। इस लिस्ट में आम्रपाली दुबे से लेकर काजल राघवानी तक का नाम शामिल है। आइए जानते हैं उन भोजपुरी अभिनेत्रियों के बारे में जिनके अफेयर के किस्से आपको हैरान कर देंगे।

बॉलीवुड की तरह ही भोजपुरी इंडस्ट्री में भी एक्ट्रेस के अफेयर्स के चर्चे होते रहे हैं। भोजपुरी की उन खूबसूरत हसीनाओं के अफेयर के चर्चे खूब हुए हैं। हालांकि इसके साथ-साथ उनके काम के चर्चे भी बहुत हुए हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में आम्रपाली दुबे से लेकर काजल रघवानी तक, कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिनके अप्रैल के उतने ही चर्चे रहे, जितना उनके काम की।

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह

अक्षरा पवन की जोड़ी
अक्षरा सिंह पवन सिंह की जोड़ी

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह भोजपुरी की सबसे सुंदर अभिनेत्रियों में से एक हैं अक्षरा सिंह और पवन सिंह का अफेयर एक समय सुर्खियों में था दोनों के बीच का प्यार काफी चर्चित था और इसके बारे में लोगों को पता भी था काफी लंबे समय तक अक्षरा सिंह और पवन सिंह का रिलेशनशिप रहा हालांकि बाद में दोनों का रिश्ता टूट गया और दोनों अलग हो गए बाद में अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर धोखाधड़ी और प्रताड़ना का आरोप लगाया था।

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी किसी पहचान की मोहताज नहीं है रुपहले पर्दे पर उनकी जोड़ी खेसारी लाल यादव के साथ कभी खूब जमती थी हालांकि अब दोनों अलग हो चुके हैं खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी को कैमरे पर पसंद करने के साथ-साथ असल जिंदगी में भी लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता था

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी

ऐसी खबरें थी कि दोनों के बीच अफेयर था हालांकि खेसारी लाल यादव पहले से ही शादीशुदा हैं खेसारी लाल यादव की पत्नी का नाम चंदा देवी है और कई मौकों पर खेसारी लाल यादव का चुके हैं कि वह अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते हैं विवाद के बाद काजल राघवानी खेसारी लाल यादव पर धोखा देने का आरोप लगाया था। काजल राघवानी ने कहा था कि खेसारी लाल अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़कर उनसे शादी करेंगे। हालांकि इस बयान के बाद काफी बवाल भी मचा था।

भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे

भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन कही जाने वाली आम्रपाली दुबे को लेकर कई वेबसाइटों में यह खबर छपी थी कि निरहुआ और आम्रपाली दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस बात को लेकर कोई बयान नहीं दिया है लेकिन उन्होंने इनकार भी नहीं किया है। बता दें कि दिनेश लाल यादव पहले से शादीशुदा हैं और उनकी पत्नी का नाम मनसा देवी है। दिनेश लाल यादव के 3 बच्चे भी हैं।

भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा का नाम एक समय में पवन सिंह के साथ जोड़ा गया था। मोनालिसा और विक्रांत सिंह का प्यार किसी से छुपा नहीं है। दोनों के बीच काफी समय से रोमांस चला था। बाद में दोनों ने एक-दूसरे से शादी कर ली। इससे पहले मोनालिसा का नाम कई भोजपुरी एक्टर के साथ जुड़ चुका है।