मधु शर्मा के पति का नाम क्या है? Madhu Sharma की शादी कब हुई?

मधु शर्मा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई भोजपुरी के बड़े स्टार के साथ काम किया है। बहुत ही कम समय में मधु शर्मा ने भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) में अपनी पहचान बनाई है।

0
5674
मधु शर्मा के पति का नाम
मधु शर्मा के पति का नाम
Advertisement

भोजपुरी अभिनेत्री मधु शर्मा के पति का क्या नाम है? बता दें कि भोजपुरी अभिनेत्री Madhu Sharma अब तक भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में 25 से भी ज्यादा फिल्में कर चुकी हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने भोजपुरी के अलावा Tamil Cinema में भी काम किया है। इसलिए दर्शक यह जानना चाहते हैं कि Madhu Sharma की जिंदगी कैसी है? उनकी शादी हुई है या नहीं? यदि शादी हुई है तो मधु शर्मा के पति कौन हैं?

बता दें कि मधु शर्मा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई भोजपुरी सिनेमा के बड़े स्टार के साथ काम किया है। बहुत ही कम समय में मधु शर्मा ने Bhojpuri Industry में अपनी पहचान बनाई है। वैसे तो मधु शर्मा का नाम मधु ही है लेकिन उन्हें कई बार दीपू के नाम से भी बुलाते हुए सुना गया है।

Madhu Sharma Husband Name

मधु शर्मा की शादी हो चुकी है और उनके पति का नाम शुभम विश्वकर्मा है। मधु शर्मा का उनके पति शुभम विश्वकर्मा के साथ 24 अक्टूबर 2018 में शादी हुई थी। मधु शर्मा ने अपने जीवन के कई समय बंगाल में बिताया है। हालांकि उनका जन्म राजस्थान के जयपुर में हुआ है लेकिन उनकी मातृभाषा बंगाली है।

Advertisement

मधु शर्मा की कुछ चुनिंदा भोजपुरी फिल्मों की बात करें तो उन्होंने भोजपुरी फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ से भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। उसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्म ‘हम हैं प्यार में’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उनकी यह हिंदी फिल्म 2003 में आई थी। हालांकि वह अब भोजपुरी फिल्मों में अभिनेत्री का किरदार कम करती हैं। उन्होंने अपना फोकस फिल्म निर्माण की तरफ कर दिया है।

भोजपुरी स्टार वर्ल्ड की खबर के अनुसार, मधु ने 14 वर्ष की आयु में 1998 में तमिल फिल्म “गुरु परवाई” से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 2003 में हिंदी फिल्म “हम हैं प्यार में” से बॉलीवुड में कदम रखा। 2005 में उन्होंने तेलुगु फिल्म “दैट इज़ पांडु” और कन्नड़ फिल्म “उग्रा नरसिम्हा” में अभिनय किया। इसके अलावा उन्होंने कन्नड़ फिल्म ‘उग्र नरसिम्हा’ और मराठी फिल्म ‘वाढ़दिवसाच्या हार्दिक शुभेच्या’ किया है। फिल्म उग्र नरसिम्हा 2005 में और मराठी फिल्म 2014 में आई थी।

लगभग सात वर्षों तक दक्षिण भारतीय और हिंदी फिल्मों में काम करने के बाद मधु ने 2013 में भोजपुरी फिल्म “एक दूजे के लिए” से भोजपुरी सिनेमा में प्रवेश किया, जिसमें उन्होंने दिनेश लाल यादव और पवन सिंह के साथ काम किया।

मधु शर्मा के पिता का नाम लक्ष्मी राम शर्मा और माता का नाम प्रेमलता शर्मा है। मधु शर्मा को बचपन से ही अभिनय का शौक था और वह फिल्मों में काम करना चाहती थी। अभिनय के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए मधु शर्मा के संघर्ष में उनके माता-पिता ने भी साथ दिया। लंबे संघर्ष के बाद 1998 में मधु शर्मा को एक तमिल फिल्म में काम करने का मौका मिला। यहां से मधु शर्मा का फिल्मी करियर शुरू हुआ और उन्होंने प्रसिद्धि भोजपुरी फिल्म में आने के बाद पाई।

भोजपुरी सिनेमा में मधु शर्मा की प्रमुख फिल्मों में 2015 में आई गुलामी, खिलाड़ी (2016), चैलेंज (2017), मां तुझे सलाम (2018) और जय हिंद (2019) शामिल है। उन्होंने दो मराठी फिल्मों और चार भोजपुरी फिल्मों का निर्माण भी किया है। मधु शर्मा को उनकी भूमिकाओं के लिए कई पुरस्कार भी मिले हैं। 2016 में भोजपुरी फिल्म गुलामी के लिए इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड की तरफ से बेस्ट एक्ट्रेस IBFA अवार्ड, फाल्के अकादमी पुरस्कार और 2019 में मां तुझे सलाम फिल्म के लिए IBFA क्रिटिक्स अवार्ड मधु शर्मा को मिल चुका है।

Advertisement