Nirahua Bhojpuri Song: Nirahua और Amrapali Dubey के रोमांस ने उड़ाया गर्दा, फैंस हुए घायल!

Bhojpuri Star Dinesh Lal Yadav उर्फ Nirahua और Amrapali Dubey की जोड़ी इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों के रोमांस के चर्चे खूब हो रहे हैं।

0
473
Nirahua Bhojpuri Song
Nirahua Bhojpuri Song

Nirahua Bhojpuri Song: Bhojpuri Star Dinesh Lal Yadav उर्फ Nirahua और Amrapali Dubey की जोड़ी इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों के रोमांस के चर्चे खूब हो रहे हैं। निरहुआ के साथ भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की टॉप एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) हैं। बता दें कि भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर भी कापी एक्टिव हैं और उनके मिलियन फोलोवर्स हैं।

दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। दोनों ने अबतक भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कई हिट फिल्मों में काम किया है। आम्रपाली दुबे ने अपनी पहली भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी’ भी दिनेश लाल यादव के साथ ही की थी। इस फिल्म में दोनों ने पति-पत्नी का किरदार निभाया था। यह एक पारिवारिक भोजपुरी फिल्म थी।

Bhojpuri World में इन दिनों निरहुआ का एक पुराना गाना यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। इस गाने में निरहुआ अपनी को-एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं और साथ ही जमकर ठुमके भी लगा रहे हैं। निरहुआ का गाना ‘तोहर आदत हो रहल बा’ (Tohar Adat Ho Rahal Ba) इंटरनेट तहलका मचा रहा है। इस गाने को भोजपुरी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

निरहुआ के इस भोजपुरी गाने (Nirahua Bhojpuri Song) में निरहुआ और आम्रपाली एक-दूजे के प्यार में खो गए हैं। आम्रपाली का पिंक रंग का गाउन गाने में चार चांद लगा रहा है। दोनों की जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। बता दें कि यह गाना (Bhojpuri Song) भोजपुरी फिल्म रोमियो राजा (Romeo Raja) का है। इस गाने को वेब म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।

इसे भी देखें- Bhojpuri Song Video: शिल्पी राज का कजरवा गाने ने इंटरनेट पर तोड़ा रिकॉर्ड, वीडियो वायरल

Nirahua Bhojpuri Song: तोहर आदत हो रहल बा | Dinesh Lal Yadav | Amrapali Dubey का सुपरहिट रोमांटिक वीडियो

Nirahua Bhojpuri Song | Dinesh Lal Yadav and Amrapali Dubey Bhojpuri Video Song