आखिर क्यों अंजना सिंह और निधि झा के पति यश कुमार मिश्रा ने लिया तलाक?

Bhojpuri News- एक्ट्रेस अंजना सिंह और यश कुमार मिश्रा के तलाक की मुख्य वजह क्या थी? आखिर क्यों अंजना सिंह और यश कुमार मिश्रा का तलाक हो गया?

0
1742
अंजना यश मिश्रा तलाक
अंजना सिंह और यश मिश्रा का क्यों हुआ तलाक?

2022 में भोजपुरी एक्टर यश कुमार मिश्रा ने अभिनेत्री निधि झा से शादी कर ली। यश कुमार मिश्रा की यह दूसरी शादी थी। इससे पहले भोजपुरी अभिनेता यश कुमार मिश्रा की शादी भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह से हो चुकी थी। बाद में अंजना सिंह और यश कुमार मिश्रा अलग हो गए और तलाक ले लिया। अंजना सिंह और यश कुमार मिश्रा के तलाक की मुख्य वजह क्या थी? आखिर क्यों अंजना सिंह और यश कुमार मिश्रा का तलाक हो गया?

अंजना सिंह और यश कुमार मिश्रा की शादी 2013 में हुई थी। शादी के तीन-चार सालों बाद दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए थे। बाद में यश कुमार मिश्रा निधि झा के संपर्क में आए और दोनों का रिश्ता शुरू हो गया। निधि झा से शादी से पहले यश कुमार मिश्रा और निधि झा पिछले 3 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। आइए जानते हैं कि आखिर वह क्या वजह रही जिसके कारण अंजना सिंह और यश कुमार मिश्रा ने एक-दूसरे को तलाक दे दिया।

यह भी पढ़ें- यश कुमार की पत्नी का क्या नाम है? यश कुमार मिश्रा की शादी कब हुई थी?

यह भी पढ़ें- अंजना सिंह के पति का नाम क्या है? अंजना सिंह की शादी कब हुई थी?

यश मिश्रा और निधि झा की शादी
यश मिश्रा और निधि झा की शादी

अंजना सिंह और यश कुमार मिश्रा के तालाक की मुख्य वजह यह बताई जाती है कि यश कुमार मिश्रा की नज़दीकियां भोजपुरी की अन्य हीरोइनों से रहती थी। अंजना सिंह को यश कुमार मिश्रा की अन्य हीरोइनों के साथ यह नजदीकी पसंद नहीं आ रही थी। जिसके बाद धीरे-धीरे दोनों के बीच मनमुटाव बढ़ने लगा। विवाद बढ़ने के बाद कुछ सालों तक दोनों ने एक दूसरे के साथ काम नहीं किया। जिसके बाद दोनों के बारे में तरह-तरह की खबरें आने लगी।

धीरे-धीरे जब यह विवाद आगे बढ़ा तो दोनों ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया। अंजना सिंह और यश कुमार मिश्रा अब अलग रहते हैं। निधि झा से शादी के बाद यश कुमार मिश्रा फिर से अंजना सिंह के साथ फिल्मों में नजर आने लगे हैं। यश मिश्रा और निधि झा की शादी पर अभी तक अंजना सिंह का कोई बयान सामने नहीं आया है।

बता दें कि यश कुमार मिश्रा और अंजना सिंह को एक बेटी भी है। अंजना सिंह भोजपुरी फिल्मों में काम करने के अलावा टीवी सीरियल में भी काम करती हैं। वह अपनी बेटी के साथ खुश हैं और बेटी को अच्छी परवरिश दे रही हैं। अंजना सिंह का उनकी बेटी के साथ कई वीडियो वायरल भी हुए हैं।

यह भी पढ़ें- Monalisa Husband Name – मोनालिसा के पति का नाम

यह भी पढ़ें- गोल्डन साड़ी में मोनालिसा ने लगाई आग, दिख रही हैं बला की खूबसूरत