आम्रपाली दुबे ने चुपके से निरहुआ से की शादी, भोजपुरी सितारों ने दी बधाइयाँ!

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को शेयर किया है। इस तस्वीरों को उनके फैन्स बड़ी ही हैरानी के साथ देख रहे हैं। तस्वीर में दोनों ही नेपाली भूेश-भूषा में नजर आ रहे हैं।

0
542
आम्रपाली दुबे की शादी
आम्रपाली दुबे की शादी

आम्रपाली दुबे की शादी की चर्चा इन दिनों में हर तरफ है। खबर है कि आम्रपाली दुबे ने निरहुआ से शादी कर ली है। निरहुआ और आम्रपाली की शादी की यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है। फोटो में आम्रपाली दुबे दुल्हन के लिबास में और निरहुआ दूल्हे बने हुए नजर आ रहे हैं। आसपास कई लोग भी हैं जो इस शादी में शामिल होने आए हैं। लोगों के बीच इस तस्वीर के वायरल होने के बाद जानने की ललक बढ़ गई है कि आखिरकार आम्रपाली दुबे ने निरहुआ से कब शादी की।

बता दें कि जो तस्वीर वायरल हो रही है वह एक फिल्म के शूटिंग की है। इस फिल्म में आम्रपाली और निरहुआ विवाह के बंधन बंध रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग नेपाल में हुई है। फिल्म में दोनों कलाकार पति-पत्नी का किरदार निभा रहे हैं। शूटिंग सेट पर ली गई तस्वीर इन दिनों खूब वायरल हो रही हैं। खबर है कि शादी की इस तस्वीर पर प्रदीप पांडे चिंटू ने दोनों को बधाई भी दी है। जिसके बाद से लोगों के अंदर इस बात का कंफ्यूजन और ज्यादा बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें- निरहुआ की पत्नी कौन है? अम्रपाली दुबे से निरहुआ का क्या रिश्ता है?

दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने कई भोजपुरी फिल्मों में एक साथ काम किया है। ज्यादातर फिल्मों में दोनों ने पारिवारिक फिल्म होने की वजह से पति-पत्नी का ही किरदार निभाया है। इस वजह से लोगों के अंदर इस बात कंफ्यूजन और बढ़ जाता है कि क्या सच में आम्रपाली की शादी निरहुआ से हो गई है। लेकिन बता दें कि निरहुआ पहले से ही विवाहित हैं। निरहुआ की पत्नी का नाम मनसा देवी (मनसा यादव) है। भोजपुरी फिल्मों में आने से पहले ही निरहुआ का विवाद मनसा देवी के साथ हो गया था।

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को शेयर किया है। इस तस्वीरों को उनके फैन्स बड़ी ही हैरानी के साथ देख रहे हैं। तस्वीर में दोनों ही नेपाली भूेश-भूषा में नजर आ रहे हैं। एक इंस्टाग्राम रील में दोनों दूल्हा-दुल्हन खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को फैंस काफी शेयर भी कर रहे हैं।

एक वीडियो भी आम्रपाली दुबे ने शेयर किया है जिसमें दोनों शादी के मंडप में बैठे दिखाई दे रहे हैं। आम्रपाली दुबे लाल साड़ी, लाल बिंदी, चूड़ी और सिंदूर लगाए हुए नजर आ रही हैं। वहीं दिनेश लाल यादव शेरवानी पहने हुए आम्रपाली दुबे के साथ दिखाई दे रहे हैं। साथ में दिनेश लाल यादव ने नेपाली टोपी भी पहन रखी है।