यश कुमार की पत्नी का क्या नाम है? यश कुमार मिश्रा की शादी कब हुई थी?

Yash Kumar Mishra wife name - भोजपुरी एक्टर यश कुमार मिश्रा की दो शादियां हो चुकी है। यश कुमार मिश्रा की पहली शादी भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह के साथ हुई थी। हालांकि शादी के कुछ सालों बाद दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए थे।

0
2296
यश कुमार की पत्नी
यश कुमार की पत्नी

Yash Kumar Mishra wife name – भोजपुरी एक्टर यश कुमार मिश्रा की दो शादियां हो चुकी है। यश कुमार मिश्रा की पहली शादी भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह के साथ हुई थी। हालांकि शादी के कुछ सालों बाद दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए थे। यश कुमार मिश्रा को पहली पत्नी अंजना सिंह से एक बेटी भी है। यश कुमार की बेटी का नाम अदिति है। यश कुमार मिश्रा की पहली पत्नी का नाम अंजना सिंह है।

अंजना सिंह भोजपुरी अभिनेत्री हैं और उन्होंने कई बड़े कलाकारों के साथ हिट भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। अंजना सिंह से तलाक लेने के बाद यश कुमार मिश्रा ने भोजपुरी अभिनेत्री निधि झा से शादी की। साल 2022 में निधि झा और यश कुमार मिश्रा शादी के बंधन में बंध गए। यश कुमार मिश्रा की दूसरी पत्नी का नाम निधि झा है। निधि झा भी एक भोजपुरी अभिनेत्री हैं और कई भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

शादी से पहले यश कुमार मिश्रा और निधि झा एक दूसरे को 3 सालों से वेट कर रहे थे। भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए अभिनेत्री निधि झा ने कई टीवी सीरियल में भी काम किया है। बालिका वधू, सपने सुहाने लड़कपन के, बेइंतहा, अदालत, क्राइम पेट्रोल, आहट, सावधान इंडिया जैसे टीवी सीरियल में निधि ने काम किया है।

निधि झा की शादी
निधि झा की शादी

इसके अलावा निधि झा गदर, जिद्दी, जय हिंद, स्वर्ग जैसी भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। निधि झा और यश कुमार सगाई 11 फरवरी 2022 को हुई थी। इंस्टाग्राम पर निधि झा ने अपने सगाई का वीडियो भी अपलोड किया था। वीडियो में निधि झा और यश कुमार मिश्रा के साथ-साथ भोजपुरी के कई कलाकार दिखाई पड़ रहे थे।

भोजपुरी एक्टर यश कुमार मिश्रा भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है। अपनी मेहनत और एक्टिंग के दम पर यश कुमार मिश्रा ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। एक तरफ जहां यश कुमार मिश्रा का फिल्मी जीवन अच्छा रहा वहीं निजी जीवन में कई सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

अपनी पहली पत्नी अंजना सिंह से तलाक लेने के बाद यश कुमार मिश्रा दूसरी शादी से पहले 3 साल तक एक्ट्रेस निधि झा के साथ रिलेशनशिप में रहे। अपने 3 सालों के रिलेशनशिप को निधि झा और यश कुमार मिश्रा ने 2022 में शादी के बंधन में तब्दील कर दिया।