भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने किया अपनी बीमारी का खुलासा, फैंस को यकीन नहीं हो रहा

0
324
एक्ट्रेस काजल राघवानी
एक्ट्रेस काजल राघवानी

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने भोजपुरी में कई हिट फिल्मों में काम किया है। काजल राघवानी भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। खेसारी लाल यादव के साथ काजल राघवानी की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद थी। हालांकि विवाद के बाद दोनों अब एक दूसरे से अलग हो चुके हैं। फिल्में भी साथ नहीं करते हैं।

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी मात्र एक 11 साल की उम्र में ही अभिनय की दुनिया में उतर चुकी थीं। भोजपुरी फिल्मों के अलावा उन्होंने गुजराती फिल्मों में भी काम किया है। बताया जाता है कि करीब 25 सुपरहिट फिल्मों में काम करने के बाद अभिनेत्री काजल राघवानी ने भोजपुरी फिल्मों में कदम रखा था।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काजल राघवानी के करोड़ों फैन फॉलोईंग है। बहुत ही कम समय में काजल राघवानी ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली। एक समय ऐसा आया था जब काजल राघवानी की हर भोजपुरी फिल्म सुपरहिट हो रही थी। भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी अब एक भोजपुरी फिल्म करने के लिए करीब 20 लाख रुपए का चार्ज लेती है।

खेसारी लाल यादव के साथ हिट रही है जोड़ी

काजल राघवानी की जोड़ी भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ हिट रही है। भोजपुरी दर्शकों को इनकी फिल्में बहुत पसंद हैं। हालांकि अब दोनों एक दूसरे के साथ फिल्में नहीं करते हैं लेकिन फिर भी बीते सालों में रिलीज हुई फिल्में आज भी दर्शकों की जुबान पर जस की तस है। खेसारी लाल यादव के साथ काजल राघवानी ने अब तक 17 से भी ज्यादा हिट फिल्मों में काम किया है।

दो बच्चों के पिता पर आ गया था दिल

खेसारी लाल यादव के साथ काम करते-करते खेसारी लाल यादव पर काजल राघवानी का दिल आ गया था। बीते दिनों काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की डेटिंग की खबरें भी मीडिया में सामने आई थी। हालांकि उसके बाद फिर दोनों के बीच विवाद और अलगाव की खबरें भी आई थी। बता दें कि खेसारी लाल यादव की शादी हो चुकी है और उनकी पत्नी का नाम चंदा देवी है। खेसारी लाल यादव के दो बच्चे भी हैं।

काजल राघवानी को है लाइलाज बीमारी

काजल राघवानी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उसको महिलाओं को होने वाली गंभीर बीमारी पीसीओएस पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम है। यह एक लाइलाज बीमारी है। इस बीमारी के कारण महिलाओं का वजन काफी बढ़ जाता है और उनके चेहरे पर अचानक मुहासे आने लगते हैं। एक्ट्रेस के अनुसार वह इस बीमारी से काफी लंबे समय से जूझ रही हैं।