Bhojpuri Romantic Video: सुहागरात पर निरहुआ के इस मांग से आम्रपाली हुई सन्न, सुनकर होश उड़ जाएंगे

Bhojpuri Romantic Video: सुहागरात पर निरहुआ की एक मांग पर आम्रपाली दुबे सन्न रह गईं और उन्होंने इस जवाब निरहुआ का जबरदस्त तरीके से दिया। गाना लव दहेज के ऊपर बना है।

0
1387
Bhojpuri Romantic Video
Bhojpuri Romantic Video

Bhojpuri Romantic Video: भोजपुरी के मशहूर एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे का जो भी गाना रिलीज होता है, वह अक्सर हिट होता है। निरहुआ और आम्रपाली की हिट जोड़ी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिस भी गाने में दोनों एक साथ काम करते हैं, उसमें वह जान फूंक देते हैं।

दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी भोजपुरी गानों के साथ-साथ भोजपुरी फिल्मों में भी काफी हिट है। अभी हाल ही में निरहुआ और आम्रपाली का एक गाना सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। यह गाना दहेज के ऊपर बना है। गाने का टाइटल है लव दहेज। बता दें कि यह किसी फिल्म का गाना नहीं है बल्कि एल्बम सॉन्ग है।

यह भी पढ़ें- मोनालिसा के पति का क्या नाम है? जानिए कितनी है मोनालिसा की उम्र

यह भी पढ़ें- पवन सिंह की पत्नी कौन है? पवन सिंह की पहली पत्नी कौन थी

यह भी पढ़ें- खेसारी लाल यादव की पत्नी कौन है? जानें कब हुई थी खेसारी की शादी

यह गाना भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया है। दिनेश लाल यादव के वीडियो में निरहुआ दहेज न मिलने पर आम्रपाली दुबे से शिकायत कर रहे हैं। दिनेश लाल यादव वीडियो में दहेज ना मिलने पर नाराज हैं और कुछ नगद पैसे दिलवाने की मांग कर रहे हैं।

Bhojpuri Romantic Video: Love Dahej | Dinesh Lal Yadav & Amrapali Dubey

दिनेश लाल यादव के इस डिमांड पर आम्रपाली दुबे भी जमकर जवाब देती हैं। अमरपाली निरहुआ से कहती हैं कि जब लव किया है, तो दहेज कैसा। इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 11,538,737 बार देखा जा चुका है। इस गाने को सोनी म्यूजिक इंडिया के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। यह गाना लगातार भोजपुरी दर्शकों के बीच लोकप्रिय है और वायरल हो रहा है। यह भी पढ़ें- आम्रपाली दुबे ने चुपके से निरहुआ से की शादी, भोजपुरी सितारों ने दी बधाइयाँ!