Bhojpuri Actress Kajal को लगा करोड़ों का चूना, लोगों से की ये अपील

Bhojpuri Actress Kajal Raghwani को हर कोई जानता है। भोजपुरी के सुपरस्टार की बात करें तो उसमें काजल राघवानी का नाम भी शामिल है। काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी को एक समय में Bhojpuri Cinema Industy में सबसे हिट जोड़ी माना जाता था।

0
452
Bhojpuri Actress Kajal Raghwani
Bhojpuri Actress Kajal Raghwani
Advertisement

Bhojpuri Actress Kajal Raghwani को हर कोई जानता है। भोजपुरी के सुपरस्टार की बात करें तो उसमें काजल राघवानी का नाम भी शामिल है। काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी को एक समय में Bhojpuri Cinema Industy में सबसे हिट जोड़ी माना जाता था। आज भी दर्शकों द्वारा काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी को पसंद किया जाता है।

लेकिन इन दिनों Bhojpuri Actress Kajal Raghwani किसी भोजपुरी गाने को लेकर नहीं बल्कि उनके साथ हुए बड़े फ्रॉड को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। बताया जा रहा है कि काजल राघवानी के साथ किसी ने करोड़ों की धोखाधड़ी की है। इस बारे में खुद अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बताया है।

इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने पोस्ट कर अपने साथ हुई धोखाधड़ी के बारे में बताया है और उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह भी सावधान रहें। अभिनेत्री काजल राघवानी (Actress Kajal Raghwani) ने अपने इंस्टा की स्टोरी पर एक पोस्ट डालते हुए कहा है कि उन्हें करोड़ों रुपयों का चूना लगा दिया गया है। अभिनेत्री ने कहा कि उनके साथ 1.75 करोड़ रुपए की ठगी हुई है। एक्ट्रेस ने उस व्यक्ति की फोटो भी शेयर किया है जिसने उनके साथ ऐसा किया है।

Advertisement

काजल राघवानी ने बताया कि यह एक फ्रॉड इंसान है जो सेलिब्रिटी का नाम देकर लोगों से उनके सोशल अकाउंट बनवाते हैं। सेम चीज इसने मेरे साथ की और 1.75 करोड़ रुपए का फ्रॉड किया। इसने मेरे अकाउंट की सेटिंग बंद कर दी जिससे मुझे कुछ पता ना चल सके। बता दें कि Bhojpuri Actress Kajal Raghwani भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं। उन्होंने 2011 में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। काजल राघवानी की पहली भोजपुरी फिल्म सुगना थी।

Advertisement