निशा दुबे के पति का नाम क्या है? क्या निशा दुबे शादी-शुदा हैं?

Nisha Dubey Husband - निशा दुबे की शादी नहीं हुई है, इसलिए निशा दुबे का पति होने का सवाल ही नहीं है। कल्लू के साथ वह सिर्फ फिल्में करती हैं। निशा दुबे झारखंड की रहने वाली हैं। उनका जन्म रांची में हुआ।

0
1662
निशा दुबे के पति का नाम
निशा दुबे के पति का नाम

Nisha Dubey Husband Name – भोजपुरी अभिनेत्री निशा दुबे ज्यादातार अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) के साथ भोजपुरी फिल्मों में नजर आती रही हैं। निशा दुबे भोजपुरी सिनेमा में एक गायिका और अभिनेत्री के तौर पर काम करती हैं। निशा दुबे मुख्य रूप से भोजपुरी अभिनेत्री हैं।

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत निशा दुबे ने फिल्म दिलदार सजना से किया था। यह उनकी पहली फिल्म थी और उसके बाद उन्होंने अरविंद अकेला कल्लू के साथ कई फिल्मों में काम किया। 7 अगस्त 1999 को जन्मी निशा दुबे आज भोजपुरी की टॉप हीरोइनों में से एक हैं।

निशा दुबे के पति का नाम क्या है?

निशा दुबे की अभी शादी नहीं हुई है। इसलिए निशा दुबे का कोई पति नहीं है। अक्सर निशा दुबे का नाम अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू के साथ जोड़ा जाता है। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। बता दें कि निशा दुबे और अरविंद अकेला कई सालों तक एक साथ कई भोजपुरी फिल्मों और एल्बम में नजर आ चुके हैं।

निशा दुबे के पति का नाम
निशा दुबे के पति का नाम क्या है?

एक साथ कई फिल्में करने के कारण निशा दुबे के पति के रूप में अरविंद अकेला को भोजपुरी दर्शक मानने लगे। लेकिन यह सच्चाई नहीं है। जिस प्रकार निशा दुबे अभी अविवाहित हैं, उसी प्रकार अरविंद अकेला कल्लू की भी शादी अभी नहीं हुई है। निशा दुबे और कल्लू सिर्फ फिल्मों में एक साथ काम करते हैं।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में निशा दुबे ने कई बड़ी हिट फिल्मों में काम किया है। दिलदार सजना, गदर 2, रुद्र, नाचे नागिन गली गली, स्वर्ग और कर्मयोग जैसी फिल्में शामिल हैं। अभिनेत्री भोजपुरी सिनेमा में अभिनय करने के साथ-साथ कई एल्बम में भी नजर आती रहती हैं।

निशा दुबे झारखंड की रहने वाली हैं। उनका जन्म रांची में हुआ। निशा दुबे मुख्य रूप से अभिनय, विज्ञापन और मॉडलिंग के क्षेत्र में काम करती हैं। कल्लू के साथ उनके रिश्तों की बात महज एक अफवाह है। इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। हालांकि अब दोनों एक-साथ फिल्मों में कम ही नजर आते हैं।