भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े के पति कौन हैं? पाखी की शादी कब हुई थी?

Bhojpuri Actress Pakhi Hegde Husband Name - भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े का जन्म 5 मार्च 1985 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। पाखी हेगड़े भोजपुरी इंडस्ट्री में बतौर हीरोइन काम करती हैं।

0
4132
पाखी हेगड़े के पति का नाम
पाखी हेगड़े के पति का नाम
Advertisement

Bhojpuri Actress Pakhi Hegde Husband Name – भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े का जन्म 5 मार्च 1985 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। पाखी हेगड़े भोजपुरी इंडस्ट्री में बतौर हीरोइन काम करती हैं। हॉट एंड ब्यूटीफुल पाखी हेगड़े के पति के बारे में जानने की लोगों को उत्सुकता रहती है। बता दें कि पाखी हेगड़े की शादी हो चुकी है।

पाखी हेगड़े के पति का नाम क्या है?

कई वेबसाइटों पर दिनेश लाल यादव को अभिनेत्री पाखी हेगड़े का पति बताया गया है। लेकिन यह सच नहीं है। पाखी हेगड़े के पति का नाम उमेश हेगड़े है। अब पाखी हेगड़े अपने पति से अलग हो चुकी हैं और अपने दो बच्चों के साथ मुंबई में रहती हैं। दिनेश लाल यादव के साथ पाखी हेगड़े भोजपुरी फिल्मों में काम करती हैं। दिनेश लाल यादव पहले से ही शादीशुदा हैं और उनकी पत्नी का नाम मनसा देवी है।

Pakhi Hegde Husband Name
Bhojpuri Actress Pakhi Hegde

साल 2022 के अनुसार पाखी हेगड़े की उम्र 37 वर्ष है। भोजपुरी फिल्मों में उन्होंने 2006 में फिल्म बेरी पिया से डेब्यू किया था। इसके बाद पाखी हेगड़े ने कई भोजपुरी फिल्मों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में भी अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। भोजपुरी फिल्मों में आने से पहले पाखी ने टीवी इंडस्ट्री में भी काम किया था।

Advertisement

2004 में पाखी हेगड़े टीवी सीरियल मैं बनूंगी मिस इंडिया में नजर आ चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी फिल्मों की तरफ रुख किया भोजपुरी फिल्मों में करियर बनाने के बाद उन्होंने अन्य फिल्म इंडस्ट्री की तरफ रुख किया। साल 2012 में फिल्म बांगरदा कुरल से तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। 2013 में पाखी हेगड़े मराठी फिल्म सात ना गात से मराठी सिनेमा में डेब्यू किया।

पाखी हेगड़े ने क्षेत्रीय सिनेमा के साथ-साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया है। बॉलीवुड फिल्म काला सच – द ब्लैक ट्रुथ से बॉलीवुड में अपने सफर की शुरुआत की। यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। पाखी हेगड़े को अभिनय के साथ-साथ नृत्य करना बहुत पसंद है। पाखी हेगड़े ने भोजपुरी फिल्म गंगादेवी में अमिताभ बच्चन के साथ भी काम किया है।

Advertisement