Akanksha Dubey Death News: आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या

0
218

Akanksha Dubey Death News: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के एक होटल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह अपनी एक फिल्म की शूटिंग के लिए वाराणसी के होटल में ठहरी हुई थी। रविवार को अचानक उनकी मौत की खबर ने उनके चाहने वालों को गहरा झटका दिया है।

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के बाद भोजपुरी दर्शकों और भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए यह किसी सदमे से कम नहीं है। रविवार को जब उनकी मौत की खबर सामने आई तो सभी इस बात को जानने की कोशिश में लगे रहे कि आखिर आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया?

बता दें कि भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे भोजपुरी फिल्मी दुनिया के चर्चित चेहरों में गिनी जाती हैं। उनके अचानक निधन से भोजपुरी इंडस्ट्री में एक उभरता हुआ सितारा गायब हो गया है। अभी भी उनके चाहने वालों को विश्वास नहीं हो रहा है कि उनकी आंखों के सामने उनकी चहेती अभिनेत्री आकांक्षा दुबे अब इस दुनिया में नहीं रहीं।

आम्रपाली दुबे ने जताया शोक

आकांक्षा दुबे की मौत की खबर आने के बाद भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे ने शोक व्यक्त करते हुए एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में आम्रपाली दुबे अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के साथ नजर आ रही हैं। इस पोस्ट में आम्रपाली दुबे ने लिखा है कि तुम्हारी हर एक तस्वीर तुम्हारी कामयाबी पर पोस्ट करना था बेटा।

अक्षरा सिंह ने जताया शोक

आकांक्षा दुबे के निधन के बाद भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने भी दुख व्यक्त किया है। अक्षरा सिंह ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि क्या लिखूं क्या कहूं समझ में नहीं आ रहा। कल का तुम्हारा मैसेज कहां हो दीदी वाराणसी में? मुझे अब तक यकीन नहीं हो रहा है यह वही बहादुर लड़की है जिसने अपने माता-पिता को बेहतर जिंदगी देने की सोच रखी थी।

अक्षरा सिंह ने आगे लिखा कि लड़कियों अब भी वक्त है जागो और कुछ गलत करने से पहले अपने माता-पिता के बारे में एक बार जरूर सोचो।

रानी चटर्जी ने दुख व्यक्त किया

भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी ने फेसबुक पर आकांक्षा दुबे की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि यह खबर सुनने के बाद यकीन कर पाना मुश्किल है। अब मैं क्या लिखूं… समझ ही नहीं आ रहा। अपनी जिंदगी को इस तरह गवा देना कहीं से भी ठीक नहीं है। तुम जहां भी रहो तुम्हारी आत्मा को शांति मिले। जो इस दुनिया में नहीं मिली, स्वर्ग में मिल सके। ओम शांति।