Bhojpuri News Today – गर्लफ्रेंड की शादी पर फूट-फूटकर रोए रितेश पांडे, हुआ बुरा हाल!

Bhojpuri News Today - लोगों के बीच भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) और भोजपुरी के गानों को लेकर धीरे-धीरे दीवानगी बढ़ती जा रही है। भोजपुरी इंडस्ट्री की कई फिल्में बीते दिनों सुपरहिट हुई है।

0
148
रितेश पांडे का गाना
रितेश पांडे का गाना

Bhojpuri News Today – लोगों के बीच भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) और भोजपुरी के गानों को लेकर धीरे-धीरे दीवानगी बढ़ती जा रही है। भोजपुरी इंडस्ट्री की कई फिल्में बीते दिनों सुपरहिट हुई है। आए दिन भोजपुरी का गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब पर वायरल होता रहता है। इन दिनों एक्टर और सिंगर रितेश पांडे का नाम भी उन भोजपुरी एक्टर में शामिल हो चुका है, जिनके वीडियो वायरल होते रहते हैं।

एक्टर और सिंगर रितेश पांडे की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। रितेश पांडे का कोई भी गाना रिलीज होता है तो वह हिट जरूर होता है। अब रितेश पांडे का नया म्यूजिक वीडियो ‘ दूध के धोवल नईखू’ रिलीज हुआ है। रिलीज होने के साथ ही इस गाने को सोशल मीडिया पर दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। यूट्यूब पर यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है।

गाने में रितेश पांडे की गर्लफ्रेंड की शादी किसी और से हो जाती है। अपनी गर्लफ्रेंड की शादी होते देख रितेश पांडे फूट-फूटकर रोते हैं। रितेश पांडे की गर्लफ्रेंड का रोल इस गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस निशा सिंह कर रही हैं। अपनी गर्लफ्रेंड का शादी देखकर एक्टर काफी परेशान हो जाते हैं। एक्टर रितेश पांडे इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाते और उसके बाद उनका रो-रो कर बुरा हाल हो जाता है।

गर्लफ्रेंड की शादी होने के गम में रोते हुए रितेश पांडे को लोगों द्वारा समझाने की कोशिश की जाती है। लेकिन रितेश पांडे समझ नहीं पाते हैं और लगातार रोते रहते हैं। बता दें कि इस गाने को रितेश पांडे ने खुद अपनी आवाज दी है। यह भी पढ़ें- आम्रपाली दुबे के पति का नाम क्या है? कब हुई थी आम्रपाली की शादी

VIDEO – दूध के धोवल नइखू | Ritesh Pandey | Bhojpuri Song 2022

रितेश पांडे का गाना  ‘दूध के धोवल नईखू’ एलबम ‘पुड़ी बुनिया’ का है। इस गाने को वीडियो में रितेश पांडे और निशा सिंह पर फिल्माया गया है। गाने के बोल विशाल भारती ने लिखे हैं और संगीत छोटू रावत ने दिया है। यह भी पढ़ें- भोजपुरी इंडस्ट्री की वो हीरोइनें जिनके अफेयर के किस्से हुए मशहूर, एक के नाम पर आपको यकीन नहीं होगा

बता दें कि रितेश पांडे ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने एक एल्बम के जरिए शुरुआत की थी। यह एल्बम काफी हिट हुई थी और इसके बाद रितेश पांडे लगातार एक के बाद एक गाने गाते चले गए। रितेश पांडे के कई गाने सुपरहिट हुए हैं। हाल ही में रितेश पांडे के द्वारा मछली बनावतानी, लव के स्वाद, लाल घघरी जैसे गाने रिलीज किए गए हैं। इन गानों को भी भोजपुरी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है।