भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा के पति का क्या नाम है? निधि झा की शादी कब हुई?

Bhojpuri Actress Nidhi Jha Husband Name - भोजपुरी अभिनेत्री निधि झा की शादी यश कुमार से हुई है। भोजपुरी एक्टर यश कुमार निधि झा के पति हैं।

0
1522
निधि झा की शादी
निधि झा की शादी

भोजपुरी मेगा स्टार पवन सिंह के साथ लुलिया मांगेले गाने से प्रसिद्ध हुई और लुलिया के नाम से मशहूर अभिनेत्री निधि झा की शादी भोजपुरी एक्टर यश कुमार के साथ हुई है। इससे पहले यश कुमार का शादी 2013 में भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह से हुई थी। लेकिन शादी के कुछ सालों बाद यश कुमार ने अंजना सिंह को तलाक दे दिया। यश कुमार के अंजना सिंह से एक बेटी है, जिसका नाम अदिति है।

भोजपुरी एक्टर यश कुमार मिश्रा के साथ निधि झा ने शादी करके अपने जीवन की नई शुरुआत की। शादी के बाद निधि झा और यश कुमार की कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। दोनों के हनीमून फोटो को भी लोगों ने काफी पसंद किया। बता दे कि निधि झा अपने फैंस का काफी ख्याल रखती हैं और वह शादी के बाद अपने चाहने वालों से बात करने के लिए लाइव भी हुई थीं।

शादी से पहले यश कुमार मिश्रा और निधि झा एक दूसरे को 3 सालों से वेट कर रहे थे। भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए अभिनेत्री निधि झा ने कई टीवी सीरियल में भी काम किया है। बालिका वधू, सपने सुहाने लड़कपन के, बेइंतहा, अदालत, क्राइम पेट्रोल, आहट, सावधान इंडिया जैसे टीवी सीरियल में निधि ने काम किया है।

इसके अलावा निधि झा गदर, जिद्दी, जय हिंद, स्वर्ग जैसी भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। निधि झा और यश कुमार सगाई 11 फरवरी 2022 को हुई थी। इंस्टाग्राम पर निधि झा ने अपने सगाई का वीडियो भी अपलोड किया था। वीडियो में निधि झा और यश कुमार मिश्रा के साथ-साथ भोजपुरी के कई कलाकार दिखाई पड़ रहे हैं।

अपनी सगाई से पहले निधि झा ने यश कुमार मिश्रा के बर्थडे पर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए लिखा था, ‘हैप्पी बर्थडे मंगेतर। 5 साल की दोस्ती। 3 साल का रिलेशनशिप और आखिरकार अब बतौर एक पार्टनर हैं। आप मेरे सब कुछ हैं और यह सच है। मैं उन फनी चीजों को कभी नहीं भूलूंगी, जो हमने साथ में किए हैं और वह अमेजिंग टाइम जो हमने साथ में बिताया है।’

‘आप मेरे हमेशा के लिए दिल हैं और ये कभी नहीं बदलेगा। मेरी जिंदगी में प्रवेश करने और इसे योग्य बनाने के लिए धन्यवाद। मेरे हैंडसम फ्यूचर हसबैंड को हैप्पी बर्थडे।’ यह भी पढ़ें- भोजपुरी एक्टर रितेश पांडे की शादी कब हुई? रितेश की पत्नी कौन हैं?