मनोज तिवारी से लेकर निरहुआ तक, जानिए उन भोजपुरी एक्टर्स के बारे में जो कमाई के मामले में देते हैं बॉलीवुड एक्टर को टक्कर

भले ही मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) आज राजनीति में पूरी तरह से उतर चुके हैं, लेकिन एक समय में मनोज तिवारी भोजपुरी के सबसे बड़े सुपरस्टार थे। आधुनिक भोजपुरी सिनेमा का फिर से उद्धार करने में मनोज तिवारी का बहुत बड़ा हाथ है।

0
307
मनोज तिवारी
मनोज तिवारी

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) का अपना फैन वर्ग है। मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) से लेकर रवि किशन और निरहुआ तक की एक लंबी लिस्ट है, भोजपुरी एक्टर्स की। सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब तक, भोजपुरी फिल्मों को पसंद करने वालों की एक लंबी कतार है। भोजपुरी सिनेमा में फिल्म और गानों के आते ही करोड़ों व्यूज मिल जाते हैं। भोजपुरी फिल्मों के प्रति लोगों में जिस तरह से दीवानगी बढ़ती जा रही है। वैसे ही इसमें कमाई भी खूब हो रही है।

भोजपुरी के कई ऐसे स्टार्स हैं जो कमाई के मामले में कई बॉलीवुड स्टार्स के बराबर हैं। भोजपुरी के कुछ स्टार्स ऐसे हैं जिन्हें बॉलीवुड से लेकर साउथ की फिल्मों में भी कास्ट किया जाता है। भोजपुरी के ये अभिनेता एक फिल्म के लिए लाखों में फीस लेते हैं। आइए जानते हैं उन भोजपुरी एक्टर्स के बारे में जो लाखों में कमाई करते हैं।

रवि किशन शुक्ला

रवि किशन शुक्ला

रवि किशन शुक्ला भोजपुरी सिनेमा के उस मुकाम पर हैं, जहां पर बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन हैं। रवि किशन भोजपुरी सिनेमा के ऐसे अभिनेता हैं जिन्हें दूसरी भाषाओं की फिल्मों के लिए भी साइन किया जाता है और निर्माता इंतजार में रहते हैं। कई साउथ फिल्मों में भी रवि किशन (Ravi Kishan) अबतक नजर आ चुके हैं। भोजपुरी के अलावा उन्होंने बॉलीवुड और अंग्रेजी भाषा की कई फिल्मों में काम किया है।

यह भी पढ़ें- भोजपुरी एक्टर रितेश पांडे की शादी कब हुई? रितेश की पत्नी कौन हैं?

यह भी पढ़ें- मधु शर्मा के पति का नाम क्या है? Madhu Sharma की शादी कब हुई?

इसके अलावा भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी अपनी परफॉर्मेंस दे चुके हैं। रवि किशन एक फिल्म के लिए करीब 50 लाख रुपए लेते हैं। मनोज तिवारी की तरह ही रवि किशन भी अब राजनीति में उतर चुके हैं। हालांकि फिर भी वह भोजपुरी फिल्मों में दिख जाते हैं। रवि किशन गोरखपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं।

पवन सिंह

पवन सिंह

भोजपुरी के सफल अभिनेताओं में पवन सिंह (Pawan Singh) का नाम भी आता है। पवन सिंह का भोजपुरी का पावर स्टार बुलाया जाता है। लॉलीपॉप सिंगर के नाम से मशहूर पवन सिंह अपने रोमांटिक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। एक फिल्म करने के लिए पवन सिंह करीब 45 लाख रुपया चार्ज करते हैं।

यह भी पढ़ें- अक्षरा सिंह पवन सिंह की वह जोड़ी जो अब हो चुकी है अलग, जानिए वजह

यह भी पढ़ें- पवन सिंह की पत्नी कौन है? पवन सिंह की पहली पत्नी कौन थी

खेसारी लाल यादव

खेसारी लाल यादव

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का भोजपुरी फैंस द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। खेसारी की कई सुपरहिट फिल्में एक्शन कॉमेडी से भरपूर हैं। खेसारी लाल यादव ने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि फिल्मों में आने से पहले वह दूध बेचा करते थे। इसके अलावा वह दिल्ली के ओखला में अपनी पत्नी के साथ लिट्टी चोखा भी बेचा करते थे।

खेसारी लाल यादव ने खुद स्वीकार किया है कि दिल्ली में जब वह लिट्टी चोखा बेचते थे तो उससे जमा किए हुए पैसे से उन्होंने अपना पहला एल्बम निकाला था। खेसारी लाल यादव अपने संघर्ष और लगन के कारण आज भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार बन चुके हैं। खेसारी लाल यादव एक फिल्म करने के लिए करीब 40 लाख रुपया लेते हैं।

यह भी पढ़ें- Bhojpuri News: खेसारी लाल यादव से चांदनी सिंह हुई नाराज, वजह है ये!

यह भी पढ़ें- खेसारी लाल यादव की पत्नी कौन है? जानें कब हुई थी खेसारी की शादी

दिनेश लाल यादव

दिनेश लाल यादव

दिनेश लाल यादव भोजपुरी के सबसे सफल कलाकारों में एक हैं। दिनेश लाल यादव की जोड़ी भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के साथ खूब जमती है। भोजपुरी दर्शक आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी को फिल्मों में देखना बहुत पसंद करते हैं। निरहुआ की गिनती भी उन सुपरस्टार में किया जाता है जिन्होंने लंबे संघर्ष के बाद सिनेमा की दुनिया में सफलता हासिल की।

दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) अपने शुरुआती दिनों में कई निजी कार्यक्रमों में गाया करते थे। बाद में उन्होंने अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस खोला और धीरे-धीरे फिल्में बनाना शुरू की। आज दिनेश लाल यादव भोजपुरी के सुपरस्टार हैं और एक फिल्म करने के लिए वह करीब 35 से लेकर 40 लाख रुपया तक चार्ज करते हैं।

प्रवेश लाल यादव

प्रवेश लाल यादव

प्रवेश लाल यादव भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Industry) के उभरते सितारों में से एक हैं। वह दिनेश लाल यादव के छोटे भाई हैं। प्रवेश लाल यादव भोजपुरी सिनेमा में एक स्थापित कलाकार बन चुके हैं। प्रवेश लाल यादव एक फिल्म करने के लिए करीब 10 लाखों रुपए तक चार्ज करते हैं।

यह भी पढ़ें- महिमा सिंह के बोल्ड अंदाज देख फैंस हुए दीवाने, हो रहा है खूब वायरल

यह भी पढ़ें- Nirahua Amrapali Song – दिनेश की हरकतों से आम्रपाली को आया गुस्सा, फिर हुआ ऐसा…

मनोज तिवारी मृदुल

भले ही मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) आज राजनीति में पूरी तरह से उतर चुके हैं, लेकिन एक समय में मनोज तिवारी भोजपुरी के सबसे बड़े सुपरस्टार थे। आधुनिक भोजपुरी सिनेमा का फिर से उद्धार करने में मनोज तिवारी का बहुत बड़ा हाथ है। फिलहाल मनोज तिवारी भाजपा से सांसद हैं और वह दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

Bhojpuri Star World के अनुसार, मनोज तिवारी ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को फिर से खड़ा करने में एक अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसा माना जाता है कि मनोज तिवारी की वजह से ही आज भोजपुरी सिनेमा फिर से उठ खड़ी हुई है। मनोज तिवारी की फिल्म ससुरा बड़ा पैसा वाला ने उस वक्त 3 मिलियन का कारोबार किया था। मनोज तिवारी एक फिल्म में काम करने के लिए करीब 50 लाख रुपया चार्ज करते हैं।