अक्षरा सिंह पवन सिंह की वह जोड़ी जो अब हो चुकी है अलग, जानिए वजह

अक्षरा सिंह पवन सिंह की जोड़ी अब टूट चुकी है। बीते कुछ सालों से दोनों एक साथ नजर नहीं आए हैं। कभी अक्षरा और पवन की जोड़ी सुपरहिट जोड़ी थी।

0
927
अक्षरा पवन की जोड़ी
अक्षरा सिंह पवन सिंह की जोड़ी

Akshara Singh Pawan Singh ki Jodi: अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जोड़ी अब अलग हो चुकी है। बीते दो-तीन सालों से दोनों ने एक साथ कोई भी फिल्म नहीं किया है। बीते 30 अगस्त को अक्षरा सिंह का जन्मदिन था। अक्षरा सिंह के फैन उनके जन्मदिन पर उनको बहुत सारी बधाइयां। पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी जो कभी सुपरहिट जोड़ी कहलाती थी। अब वह जोड़ी टूट चुकी है।

कई सारे भोजपुरी फिल्मों में एक साथ काम करने वाले पवन सिंह अक्षरा सिंह की जोड़ी (akshara singh pawan singh ki jodi) क्यों टूट गई? आखिर इस जोड़ी के टूटने के पीछे वजह क्या थी? जब यह जोड़ी एक साथ काम करती थी तो फिल्मी पर्दे पर तहलका मचा देते थे। अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जोड़ी वाली जितनी भी फिल्में रिलीज होती थी, वह या तो हिट होती थी या बहुत अच्छा करती थी।

यह भी पढ़ें- मनोज तिवारी से लेकर निरहुआ तक, जानिए उन भोजपुरी एक्टर्स के बारे में जो कमाई के मामले में देते हैं बॉलीवुड एक्टर को टक्कर

दर्शकों ने पवन सिंह और अक्षरा सिंह की इस जोड़ी को भरपूर प्यार दिया। लेकिन जब यह जोड़ी (akshara singh pawan singh ki jodi) टूटी थी तो दर्शकों को और दोनों स्टार के फ्रेंड्स को इस बात का यकीन नहीं हुआ था कि अब यह जोड़ी टूट चुकी है। अक्षरा सिंह के भोजपुरी कैरियर की बात करें तो उन्होंने 2010 में फिल्म सत्यमेव जयते से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी।

साउथ 2010 में रिलीज यह फिल्म अक्षरा सिंह के लिए भोजपुरी इंडस्ट्री में एक एंट्री द्वार था। इस फिल्म में भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर से सांसद और भोजपुरी के सुपर स्टार रवि किशन नजर आए थे। इस फिल्म को भोजपुरी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। फिल्म सुपर डुपर हिट हुई थी। इसके बाद अक्षरा सिंह का सफर भोजपुरी सिनेमा में शुरू हो गया।

उसके बाद 2012 में अक्षरा सिंह की दूसरी फिल्म सौगंध गंगा मैया के रिलीज हुई। सौगंध गंगा मैया के फिल्म में अक्षरा सिंह के साथ भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह नजर आए थे। यही से पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में शुरू हुई। यह जोड़ी लोगों की पसंदीदा जोड़ी बन गई। इसी दौरान 2015 में दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी और दोनों ने कई भोजपुरी फिल्में एक साथ किया जो काफी हिट हुई।

यह भी पढ़ें- Bhojpuri Romantic Video: सुहागरात पर निरहुआ के इस मांग से आम्रपाली हुई सन्न, सुनकर होश उड़ जाएंगे

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पवन सिंह और अक्षरा सिंह लगभग 3 साल एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे थे। इन 3 सालों के सफर में अक्षरा सिंह ने पवन सिंह का हर मुकाम पर साथ दिया था। भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह पवन सिंह से शादी करना चाहती थी, लेकिन पवन सिंह ने रातों-रात ज्योति सिंह से विवाह कर लिया। ज्योति सिंह के साथ पवन सिंह का विवाह इतनी जल्दी बाजी में हुआ था कि इसने भोजपुरी दर्शकों के साथ-साथ उनके फैंस को भी हैरान कर दिया था।

इस शादी के बाद अक्षरा सिंह और पवन सिंह के बीच विवादों का सिलसिला शुरू हो गया। धीरे धीरे पवन सिंह और अक्षरा सिंह के बीच दूरियां बढ़ने लगी और आखिरकार दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। दोनों के बीच विवाद होने के बाद अक्षरा सिंह ने एक इंटरव्यू में खुद कहा था कि उन्होंने पवन सिंह को हर वक्त संभाला। लेकिन पवन सिंह अक्षरा सिंह के साथ मारपीट करते थे। इस बात का दावा खुद अक्षरा सिंह ने किया था। फिर दोनों की राहें एक दूसरे से अलग हो गई और फिल्में भी आनी बंद हो गई।

अक्षरा सिंह और पवन सिंह के कुछ सुपरहिट गाने

Pawan Singh का सबसे हिट गाना – Akshara Singh – Bhar Jata Dhodi

सुपरहिट गाना 2020 – Pawan Singh – तनी फेरे दी करवटिया

Pawan Singh – तनी फेरे दी करवटिया – Superhit Film (SATYA)

Pawan Singh का सबसे हिट गाना – Hamahu Jawan Bani

Pawan Singh का सबसे हिट गाना – Hamahu Jawan Bani

Paatar Chhitar (Full Song) – Superhit Song – Pawan Singh – Akshra Singh

Paatar Chhitar (Full Song) – Superhit Song – Pawan Singh – Akshra Singh