भोजपुरी सिनेमा के विलेन जिन्हें देखकर आपकी रूह कांप उठेगी! देखें लिस्ट

खलनायक के किरदार में अवधेश मिश्रा सबसे पॉपुलर और लोकप्रिय हैं। खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव सहित कई भोजपुरी के बड़े कलाकारों की फिल्मों में अवधेश मिश्रा ने एक उम्दा विलेन का किरदार निभाया है।

0
2376
भोजपुरी सिनेमा के विलेन
भोजपुरी सिनेमा के विलेन

Bhojpuri Cinema Villains List With Name and Photo – बॉलीवुड सिनेमा की तरह ही भोजपुरी सिनेमा में भी कुछ ऐसे विलन हुए हैं, जिन्हें बॉलीवुड विलेन से भी ज्यादा प्यार दर्शकों का मिला है। भोजपुरी सिनेमा में खलनायक की भूमिका निभाने वाले कई एक्टर ऐसे हैं जिन्होंने एक विलेन के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। अवधेश मिश्रा, सुनील सिंह, संजय पांडे जैसे कलाकार भोजपुरी सिनेमा के विलेन के रूप में प्रसिद्ध हैं।

भोजपुरी सिनेमा के यह कलाकार सिर्फ भोजपुरी छेत्र में ही नहीं बल्कि देश भर में मशहूर हैं। आज हम लोग जानेंगे भोजपुरी फिल्मों के उन खलनायकों के बारे में, जिन्हें देखकर कई लोग खुद डर जाते हैं। हालांकि असल जिंदगी में यह विलेन वैसे नहीं है, जैसे फिल्मों में दिखाई देते हैं। जिस प्रकार बॉलीवुड में अमरीश पुरी, सुनील ग्रोवर, प्रेम चोपड़ा जैसे नाम हैं, वैसे ही भोजपुरी में भी कई फेमस विलन हैं।

भोजपुरी विलेन संजय पांडे

भोजपुरी विलेन संजय पांडे

निरहुआ हिंदुस्तानी, निरहुआ हिंदुस्तानी 2 और बॉर्डर जैसी सुपरहिट फिल्मों में संजय पांडे ने एक विलेन के तौर पर अपने अभिनय को अमिट बना दिया। नेगेटिव रोल में संजय पांडे को भोजपुरी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। भोजपुरी इंडस्ट्री में संजय पांडे ने विलेन के तौर पर अपनी खास पहचान बना ली है। निरहुआ की ज्यादातर फिल्मों में आपको संजय पांडे विलेन के तौर पर नजर आते हैं।

भोजपुरी विलेन सुशील सिंह

भोजपुरी विलेन सुशील सिंह

सुशील सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम है। इन्होंने विलेन के तौर पर अपनी एक खास पहचान बनाई है। भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे लोकप्रिय खलनायक सुशील सिंह को कहा जाता है। सुशील सिंह ने कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया है। हालांकि विलन के साथ-साथ उन्होंने कुछ सीरियस रोल भी किए हैं।

भोजपुरी विलेन अयाज खान

भोजपुरी विलेन अयाज खान

अयाज खान को भी भोजपुरी फिल्मों में विलेन के रूप में खूब पसंद किया जाता है। अयाज भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे कम उम्र के विलेन हैं। एक विलेन के तौर पर उनका लुक और परफॉर्मेंस उनके ऊपर काफी जचता है। अयाज खान की सबसे खास बात यह है कि वह एक ऐसे विलन हैं जो देखने में गुड लुकिंग हैं।

भोजपुरी विलेन अवधेश मिश्रा

भोजपुरी विलेन अवधेश मिश्रा

खलनायक के किरदार में अवधेश मिश्रा सबसे पॉपुलर और लोकप्रिय हैं। खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव सहित कई भोजपुरी के बड़े कलाकारों की फिल्मों में अवधेश मिश्रा ने एक उम्दा विलेन का किरदार निभाया है। कई फिल्में तो ऐसी हैं जिनमें अवधेश मिश्रा की एक्टिंग के सामने एक्टर्स की एक्टिंग भी फीकी पड़ गई। हालांकि अवधेश मिश्रा अब कई फिल्मों में एक पिता के किरदार में भी नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Nirahua Romantic Video Viral: निरहुआ और काजल का नहाते हुए वीडियो वायरल, देखें
यह भी पढ़ें- Monalisa Husband Name – मोनालिसा के पति का नाम
यह भी पढ़ें- Bhojpuri Romantic Video: सुहागरात पर निरहुआ के इस मांग से आम्रपाली हुई सन्न, सुनकर होश उड़ जाएंगे

भोजपुरी विलेन बालेश्वर सिंह

भोजपुरी सिनेमा में बालेश्वर सिंह ने भी एक विलेन के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। बालेश्वर सिंह ने बहुत तेजी से अपने आप को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक विलेन के तौर पर साबित किया है। भोजपुरी फैंस उनके एक्टिंग को पसंद करने लगे हैं।

भोजपुरी विलेन उमेश सिंह

भोजपुरी सिनेमा के विलेन

भोजपुरी इंडस्ट्री में एक विलेन के रूप में उमेश सिंह भी एक जाना-पहचाना नाम है। कई भोजपुरी फिल्मों में उमेश सिंह के नेगेटिव अभिनय ने फिल्म की कहानी में जान डाल दिया है। उनकी खासियत यह है कि वह हर रूप में और हर तरीके से अपने किरदार को जीने में सक्षम हैं।

भोजपुरी विलेन अमित शुक्ला

भोजपुरी सिनेमा के विलेन

भोजपुरी सिनेमा में जब विलेन की बात आती है तो अमित शुक्ला का नाम कैसे भूला जा सकता है। एक विलेन के रूप में अमित शुक्ला ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। अमित शुक्ला अपने किरदार में गुदगुदा ते भी हैं और जमकर मारते भी हैं। अमित शुक्ला भोजपुरी के लोकप्रिय विलन में से एक हैं।

यह भी पढ़ें- मनोज तिवारी की पत्नी कौन है? जानिए मनोज तिवारी की बेटी का नाम
यह भी पढ़ें- Mahi Shrivastava की खूबसूरत Photo आपका मन मोह लेगी
यह भी पढ़ें- Neelam Giri Hot Photo in Red Saree Looks Beautiful

भोजपुरी विलेन देव सिंह

भोजपुरी विलेन देव सिंह

भोजपुरी अभिनेता देव सिंह को कौन नहीं जानता है। कई फिल्मों में देव सिंह ने एक मुख्य खलनायक की भूमिका निभाई है। वहीं कई फिल्मों में उन्होंने एक सपोर्टिव खलनायक का भूमिका निभाया है। बहुत कम उम्र में देव सिंह ने भोजपुरी सिनेमा में खलनायक के तौर पर अपनी पहचान बनाई है।

भोजपुरी विलेन करन पांडे

भोजपुरी सिनेमा के विलेन

भोजपुरी सिनेमा की जब बात आती है तो एक खलनायक के तौर पर करन पांडे का नाम भी सामने आता है। करन पांडे एक खलनायक के तौर पर बहुत ही खतरनाक नजर आते हैं। कई फिल्मों में एक खलनायक के तौर पर उनकी कार्यशैली देखकर फैंस की चीख तक निकल जाती है।

यह भी पढ़ें- Nirahua Amrapali Song – दिनेश की हरकतों से आम्रपाली को आया गुस्सा, फिर हुआ ऐसा…
यह भी पढ़ें- आम्रपाली दुबे के पति का नाम क्या है? कब हुई थी आम्रपाली की शादी
यह भी पढ़ें- रवि किशन की पत्नी कौन है? जानें कब हुई थी इनकी शादी

भोजपुरी विलेन प्रेम दुबे

भोजपुरी विलेन प्रेम दुबे

प्रेम दुबे भी कई भोजपुरी फिल्मों में खलनायक के तौर पर नजर आ चुके हैं। प्रेम दुबे की बॉडी बिल्डिंग काफी अच्छी है। एक खलनायक के तौर पर वह काफी जचते हैं। हालांकि वह देखने में काफी सुंदर लगते हैं लेकिन एक विलेन के तौर पर भी उनका अभिनय काफी शानदार होता है।